देश की राजधानी दिल्ली में 48 घंटे में दूसरी बार भीषण आग लग गर्इ। आज यहां पर एक फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी। फिलहाल यहां किसी के यहां हताहत होने की खबर नहीं है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आज गुरुवार को भीषण आग लग गई।  दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज -1 की फैक्ट्री नंबर 113 में आग लगने की सूचना सुबह 7.10 बजे मिली। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल विभाग की 29 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की वजह बताई जा रही है। फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। होटल अर्पित पैलेस में आग लग गई थी
बता दें कि बीते 48 घंटों में दिल्ली में अाग की यह दूसरी घटना है। इसके पहले 12 फरवरी की सुबह करोल बाग इलाके में गुरुद्वारा रोड पर होटल अर्पित पैलेस में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में एक बच्चे सहित करीब 17 लोग मारे गए थे। राजधानी में हुए इस अग्निकांड को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहरा दुख जताते हुए घटनास्थल का दौरा भी किया था। इतना ही नहीं सीएम ने पीड़ितों का हाल-चाल पूछने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी। इस भीषण अग्निकांड के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए थे।

होटल अग्निकांड में अब तक 17 की मौत, दिल्ली सरकार देगी 5 लाख रुपये मुआवजा

Posted By: Shweta Mishra