RANCHI: विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को जिन 17 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सबसे कम वोटिंग राजधानी रांची विधानसभा सीट पर ही हुई। यहां मात्र 44.44 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि इसी जिले के अंतर्गत आने वाली सिल्ली विधानसभा सीट में सर्वाधिक 74.77 प्रतिशत वोटिंग हुई। तीसरे नंबर पर ईचागढ़ रहा, जहां 71 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में कुल 8 जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर बूथ पर पुलिस के जवान तैनात थे।

रांची जिले में सबसे कम 56.03 फीसदी वोटिंग

तीसरे चरण में रांची जिले की पांच सीटों पर चुनाव हुआ। इसमें सिल्ली सीट पर 74.77, खिजरी में 56.79, कांके में 56.27, हटिया में 55.45 और रांची में 44.44 वोटिंग हुई। जिले में औसत वोटिंग 56.03 फीसदी वोटिंग हुई। तीसरे चरण में सरायकेला खरसांवा जिले में एक विधानसभा सीट ईचागढ़ में चुनाव हुआ। जिसमें 71.00 वोटिंग हुई। कोडरमा जिले की कोडरमा सीट पर 65.47 वोटिंग हुई। इधर हजारीबाग जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसमें बरकट्ठा सीट पर 65.10, बरही में 65.27, मांडू में 60.07 और हजारीबाग में 58.50 प्रतिशत वोटिंग हुई। रामगढ़ जिले की दो सीटों बड़कागांव और रामगढ़ में वोटिंग हुई। जिसमें बड़कागांव सीट पर 60.25 और रामगढ़ जिले में 63.00 प्रतिशत वोटिंग हुई। चतरा जिले के एक विधानसभा सीट सिमरिया में भी इस चरण में वोटिंग हुई। जिसमे 61.42 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। गिरिडीह जिले की धनवार सीट पर 63.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की किस्मत दांव पर है। बोकारो जिले में तीसरे चरण में 63.00 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिसमें गोमिया सीट पर 69.00 और बेरमो सीट पर 65.11 प्रतिशत वोटिंग शामिल है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने 17 सीटों पर हुए मतदान के प्रतिशत की जानकारी दी।

Posted By: Inextlive