सूख गए हैंडपंप, प्यासी है पब्लिक
- शहर के वार्डो में लगाए गए हैं 39 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप
- आधे से अधिक तोड़ चुके हैं दम, नगर निगम हर बार करता है सिर्फ मरम्मत का दावा GORAKHPUR: शहरवासियों को शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने का जलकल विभाग का दावा दम तोड़ चुका है। चौक, चौराहों पर लगाए गए सैकड़ों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। जबकि हर साल जिम्मेदारों का कहना होता है कि शहर के सभी हैंडपंपों की मरम्मत करा दी गई है। वर्तमान में शहर में लगे 3975 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप में से 1200 मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हैं। जिसके चलते इस भीषण गर्मी में कई वार्डो में लोगों को पीने के पानी की किल्लत होने लगी है। यहां सबसे बुरा हालजलकल विभाग का दावा है कि शहर में शुद्ध पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था है लेकिन ऐसा है नहीं। अलहदादपुर, मेवातीपुर, जगन्नाथपुर, शाहमारुफ, इलाहीबाग, महुईसुगरपुर, शिवपुर सहबाजगंज, बशारतपुर आदि मोहल्लों में लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप पूरी तरह खराब हो चुके हैं। मगर हैंडपंपों की मरम्मत के लिए किसी भी जिम्मेदार ने अभी तक जहमत नहीं उठाई है। हैंडपंपों की स्थिति ये कि किसी हैंडपंप का हैंडिल गायब है तो अन्य पानी देना ही बंद कर चुके हैं। जो हैंडपंप पानी दे भी रहे हैं, उनसे भी गंदा पानी आ रहा है। उधर, भीषण गर्मी के चलते लोग शुद्ध पेजयल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं मगर इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
कोट्स शहर में पेजयल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं, वह खराब चल रहे हैं। मगर कोई भी जिम्मेदार इन्हें ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा है। जबकि भीषण गर्मी के चलते पब्लिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। - कमल कांत, प्रोफेशनल वार्ड में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। जो ठीक भी हैं, उनसे दूषित पानी आता है जो पीने लायक नहीं है। इसके लिए कई बार पार्षद से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। - मुन्ना ठाकुर, प्रोफेशनल अलहदादपुर वार्ड के जगन्नाथपुर में करीब तीन इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इसमें से सभी पंप नाले के बगल में लगाए गए हैं। इसमें से दो खराब हो चुके हैं तो एक से गंदा पानी आता है। कई बार शिकायत की गई मगर आज तक उसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी। - शशिभूषण, प्रोफेशनल शहर में लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप - 3975जल कल विभाग के रिकॉर्ड में खराब हैंडपंप - 1200
वर्जन शहर में जो इंडिया मार्का हैंडपंप मरम्मत लायक हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। जिन जगहों पर हैंडपंप बिल्कुल खराब हो चुके हैं, वहां पर जल निगम ने सिरे से हैंडपंप लगा रहा है। जल्द ही पेजयल की समस्या दूर कर ली जाएगी। - पीएन मिश्रा, अवर अभियंता, जलकल