आज रक्षा बंधन है और हम आपको मिलाते हैं कुछ स्‍टार्स के सिब्‍लिंग से जो आमतौर पर लाइम-लाइट से दूर रहते हैं। बहुत से लोग उनके नाम और काम के बारे में नहीं जानते हैं। जैसे अगर हम पूछे कि क्‍या आप अमिताभ बच्‍चन के भाई के बारे में जानते हैं या बिपाशा बसु की बहन कौन हैं तो शायद आपको सोचना पड़े। तो चलिए मिलते हैं कुछ स्‍टार्स के कम पहचाने सिब्‍लिंग्‍स से।

दीपिका-अनीसा: दीपिका पादुकोण की बहन अनीसा पादुकोण एक गोल्फर हैं।

रनबीर-रिद्धिमा: वहीं अभिनेता रनबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी डिजाइनर है।

अनुष्का-करनेश: इन दिनों क्रिकेटर विराट कोहली से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई करनेश शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर हैं।


बाहुबली-2 के 100 दिन पूरे, बनाए 7 रिकॉर्ड
कृति-नुपुर: न्यूकमर कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन एक सिंगर हैं।


कंगना-रंगोली: कंगना रनौत की बड़ी बहन रंगोली उनकी मैनेजर भी हैं।


प्रियंका-सिद्धार्थ: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा पेशे से एक शेफ हैं।


मीका सिंह ने बोला 'हमारा पाकिस्तान', मनसे ने कहा अब मुंबई में माइक पकड़कर दिखाओ
बिपाशा-विजयेता: बिपाशा बसु को तो आप पहचानते हैं पर उनकी बहन विजयेता बसु भी कम मशहूर नहीं वे पेशेवर मॉडल हैं।


अमिताभ-अजिताभ: अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन एक कामयाब बिजनेसमैन हैं, और विदेश में रहते हैं। अजिताभ की बेटी से ही अभिनेता कुणाल कपूर की शादी हुई है।


अर्जुन और अंशुला कपूर: फेमस यंग एक्टर अजुर्न कपूर की बहन अंशुला कपूर हैं और वे HRX में ऑपरेशन मैनेजर हैं।

सिर्फ जॉन और धोनी ही नहीं बल्कि ये सितारे भी हैं मंहगी बाइक के शौकीन
रितिक-सुनैना: अभिनेता रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन एक राइटर हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth