भारत में अमेरि‍की मेहमानों के आने का स‍िलस‍िला जारी है। हाल ही में अमेरिका के वर्तमान राष्‍ट्रपत‍ि की बेटी इवांका ट्रंप भारत आई थीं। इसके बाद अब अमेर‍िका के पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि तीन द‍िवसीय भारत दौरे प आए हैं। हालांक‍ि यह कोई पहली बार नहीं हैं। इसके पहले भी अमेर‍िका के पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि कुछ खास वजहों से भारत आ चुके हैं। आइए मि‍लते हैं इन शख्‍स‍ियतों से...


टाउन हॉल में भाग लियाजी हां इन दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वह तीन देशों फ्रांस, भारत और चीन के दौरे पर हैं। ऐसे में अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली में ओबामा फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किए टाउन हॉल में भाग लिया। यहां उन्होंने करीब 300 युवा नेताओं को संबोधित किया। ओबामा ने शुरू में अपनी स्पीच हिंदी में दी। टाउन हॉल में उन्होंने भारत में व्यापार, धार्मिक मुद्दों समेत कई चीजों पर स्पीच दी। इसके अलावा अपने शासन काल और डोनाल्ड ट्रंप के शासन काल का भी जिक्र किया। बिल क्लिंटन भी भारत आए
बराक ओबामा से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी कई बार भारत आ चुके हैं। उन्होंने कई बार भारत की यात्रा की है। अमरेका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 1993 से 2001 तक रहा था। बिल क्लिंटन की हाल की चर्चित भारत यात्रा जुलाई 2014 में हुई थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन इस दौरान जयपुर गए थे। यहां पर उन्होंने अपराह्न् भोजन यानी कि मिड-डे मील योजना चलाने वाली एक गैर-सरकारी संस्था की रसोई का दौरा किया था। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का भी दौरा किया था।

इस ऐतिहासिक पैलेस में ठहरेंगी इवांका, पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

Posted By: Shweta Mishra