प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्रि‍मंडल इधर काफी द‍िनों में चर्चा में है। हालांक‍ि आज मंत्रिमंडल एक बार फ‍िर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मोदी के मंत्रिमंडल में चार स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री प्रोन्नत होकर कैबिनेट मंत्री बन गए है। वहीं इसमें नौ नए राज्‍यमंत्री शाम‍िल हुए हैं। जि‍नमें प्रशासन‍िक अफसर से लेकर ख‍िलाड़ी तक शाम‍िल हैं। ज‍िन्‍हें मोदी का नौ रत्‍न माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानें वो कौन हैं नरेंद्र मोदी के नौ रत्‍न...


राज कुमार सिंह-(अफसर): बिहार के आरा से लोकसभा सांसद राज कुमार सिंह यानी कि आरके सिंह 1975 बैच के बिहार काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा काल में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। यह केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं। इन्होंने कानून की पढ़ाई भी की है।  केजे अल्फोंस-(अफसर): राज्यमंत्रियों में शामिल नौकरशाहों में केजे अल्फोंस का नाम भी है। यह केरल काडर के 1979 बैच के आईएएस अधिकारी है। इनके छवि काफी सशक्त और काम काफी सराहनीय रहे हैं। जिसकी वजह से टाइम पत्रिका इन्हें 100 यंग ग्लोबल लीडर्स सूची में शामिल कर चुकी है। यह वकील भी हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत-(खिलाड़ी):
गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद है। वित्त मामलों में संसद की स्थायी समिति के सदस्य होने के अलावा यह बॉस्केटबॉल प्लेयर हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत राष्ट्रीय स्तर पर बॉस्केटबॉल खेलने के साथ ही बॉस्केबॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। शिव प्रताप शुक्ला-(नेता):


उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद शिव प्रताप शुक्ला भी मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू कर दी थी। यह कइ कई सालों तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं। 70 के दशक में राजनीति शुरू करने वाले शिव प्रताप ने भी कानून की पढाई की है। डॉ. वीरेंद्र कुमार-(नेता):मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं। इन्होंने दलितों व छात्र के हितों कई बडे आंदोलन चलाए हैं। नेशनल सोशल सिक्यूरिटी बोर्ड के चैयरमैन रह चुके डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बाल श्रम पर पीएचडी किया है। जिससे इन्हें डॉक्ट्रेट की उपाधि मिली है।

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में लॉयर, शूटर, एक्टर से लेकर प्रोफेसर तक हैं शामिलInteresting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra