अजी बॉलीवुड छोड़िए, इन टीवी कपल्स का ब्रेकअप भी कुछ कम चर्चा में नहीं रहा
1 . करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल करिश्मा और उपेन एकदूसरे से 2014 में एक रियालिटी शो के दौरान मिले। दोनों में प्यार हो गया। उसके बाद 2015 में एक और डांस रियालिटी शो में दोनों साथ में दिखे और यहीं पर दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि इन दोनों के बीच का प्यार और ज्यादा लंबा नहीं चला। 2016 मई में उपेन पटेल ने ट्विटर पर अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी।
टीवी स्टार श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर ने 2010 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों ने शादी तो कर ली, लेकिन ज्यादा दिन तक दोनों एकदूसरे को सहन नहीं कर सके और दोनों का ब्रेकअप हो गया। वैसे बताया जाता है कि रियालिटी शो 'झलक दिखला जा' के दौरान कोरियोग्राफर निकोल के साथ करण की करीबियां कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी। उसी का नतीजा श्रद्धा और करण के ब्रेकअप के रूप में सामने आया।
2015 की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका और शरद के लिए बुरी खबर लेकर आई। बता दें कि ये जोड़ा सीरियल 'दुल्हन बनूं मैं तेरी' के दौरान एकदूसरे के करीब आया। उसके बाद दोनों सात साल एक दूसरे के साथ रहे। इतने समय साथ रहने के बाद भी शादी को लेकर शरद का कोई फैसला न लेना दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह बना।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk