अक्‍सर हम टीवी सीरियल्‍स में बड़े बड़े बिजनेस टाकून और एडमिनिस्‍ट्रेटिव पोस्‍ट पर बैठे टीवी सितारों को देखते हैं। क्‍या आप जानते हैं इन रोल्‍स को करने कई सितारे अपने सपने पूरे करने की चाहत में पढ़ाई को बीच में ही छोड़ कर ही टीवी इंडस्‍ट्री में चले आते हैं। इसके बावजूद कुछ सितारे ऐसे है जिन्‍होने टीवी के साथ साथ पढ़ाई के मैदान में झंडे गाड़े हैं। आइये जाने टीवी के टॉप टेन पढ़े लिखे सितारों के बारे में।

करन सिंह ग्रोवर: हॉट बिपाशा बसु के हैंडसम हंक कहे जाने वाले हसबैंड करन सिंह ग्रोवर ने IHM मुंबई से होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

अनस राशिद: टीवी शो दिया और बाती के अनपढ़ हलवाई सूरज का रोल करने वाले अनस राशिद मनोविज्ञान में मास्टर्स कर चुके हैं। साथ ही वे हिंदी इंग्लिश के अलावा पर्शियन और अरबिक भाषायें भी धराप्रवाह बोल सकते हैं।
बॉलीवुड सितारों को हॉट, स्मार्ट एंड स्टाइलिश बनाते हैं ये 10 लोग

दीपिका सिंह: वहीं इसी शो में सूरज की आईपीएस पत्नी संध्या बनी दीपिका सिंह वास्तविक जिंदगी में काफी पढ़ी लिखी हैं। दीपिका बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

मोनी रॉय: बिहार से अपनी स्कूलिंग करने वाली इन दिनों टीवी शो नागिन की लीड एक्ट्रेस मोनी रॉय ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और वे दिल्ली की ही जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर चुकी हैं।

राम कपूर: टीवी शोज के सुपर स्टार्स में से एक राम कपूर भी खासे एजुकेटेड हैं। भारत में अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद वे लॉन्स एंजेलेस से एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन करने गए थे।

शरद केलकर: टीवी के एक और मशहूर एक्टर शरद केलकर ने जयपुर के सम्मानित संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एएड रिसर्च से मार्केटिंग में एमबीए किया है।     
फोर्ब्स की टॉप 10 सेलिब्रिटी लिस्ट में सिर्फ दो महिलाएं, 3 क्रिकेटर, 7 बॉलीवुड सितारे

करन पटेल: ये हैं मोहब्बतें फेम करन पटेल लंदन स्कूल ऑफ आर्टस के पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी:  वहीं इसी शो में लीड रोल प्ले कर रही दिव्यंका त्रिपाठी सिविल सर्विसेज के एग्जाम के लिए बैठ चुकी हैं।

साक्षी तंवर:  दंगल फिल्म में आमिर खान की पत्नी का रोल कर रही टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
ये फेमस सुपरस्टार्स हैं अभी तक कुआंरे

विवियन डिसेना:  इन दिनों शक्ति एक कवच नाम कासीरियल कर रहे विवियन डिसेना प्रशिक्षित इंजीनियर है।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Posted By: Molly Seth