बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स के शामिल होने के चांसेस हैं। इस गेस्ट लिस्ट में सलमान खान शाहरुख खान और द रॉक जैसे नाम तो हैं लेकिन सबसे बड़ा नाम है शाही मेहमान मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का।

 

features@inext.co.in

KANPUR: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 18 अगस्त को सगाई कर ली है। सगाई के बाद प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और साथ ही शादी की गेस्ट लिस्ट पर काम भी शुरू हो गया है। 

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी! 


प्रियंका बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं और निक हॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स के शामिल होने के चांसेस हैं। इस गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान और द रॉक जैसे नाम तो हैं लेकिन सबसे बड़ा नाम है शाही मेहमान मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का। 

मेगन हैं प्रियंका की अच्छी दोस्त

प्रियंका और मेगन मार्कल के बीच अच्छी दोस्ती है और पिछले दिनों मेगन और प्रिंस हैरी की हुई शादी में प्रियंका भी शामिल हुईं थीं। अब इस शाही जोड़े की प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने की बात सामने आ रही है। ये भी खबर है कि ब्रिटिश रॉयल कपल के लिए ऐसा कोई प्रोटोकॉल भी नहीं है जो उन्हें अपने दोस्तों की शादी में शामिल होने से रोके।  

ये भी पढ़ें: पॉलीटिक्स ज्वाइन करने की खबर पर कंगना का ये है कहना

Posted By: Swati Pandey