-भव्यता के साथ आयोजित हुआ राजरूपपुर एरिया का विजयादशमी सौहार्द मेला

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ : विजया दशमी सौहार्द ट्रस्ट की ओर से सोमवार को राजरूपपुर एरिया का विजयादशमी मेला के भव्य आयोजन किया गया। मेला में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा राम दरबार झांकी के रुप में निकाली गई। चक निरातुल-चकिया तिराहे पर मंदिर में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व श्याम सुंदर सिंह पटेल की अगुवाई में आरती व पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा चकिया तिराहे से लेकर कौशाम्बी मार्ग तक गई। रास्ते में जगह-जगह जनमानस ने पुष्प वर्षा करते हुए राम दरबार झांकी का स्वागत किया।

खूब लगा जय श्रीराम का जयकारा

शोभायात्रा में राम दरबार के अलावा शिव तांडव, अशोक वाटिका, राम-रावण युद्ध जैसी कलात्मक झांकियों का आकर्षण दिखाई दिया। जिसे देखकर जनमानस ने जय श्रीराम, जय श्रीराम का जमकर जयकारा लगाया। मेला में रोशनी की आकर्षक सजावट की गई थी तो जगह-जगह लगाए गए फास्ट फूड के स्टालों पर देर रात तक लोगों ने फूड का लुफ्त उठाया। व्यवस्था को बनाए रखने में पार्षद चंद्र भूषण सिंह, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, लोकनाथ सिंह पटेल, रामनाथ वर्मा, आरएस वर्मा, अनिता सचान, मंजू पाठक आदि का विशेष योगदान रहा।

Posted By: Inextlive