-नेपाल से भागकर प्रेमी के लिए छोड़ा घर, लेकिन प्रेमी ने दिया धोखा

-नारी निकेतन की मनोरोगी महिलाओं के साथ रह रही युवती को लाया गया था डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल

BAREILLY :

नारी निकेतन से जांच के लिए लाई गई मनोरोगी महिला ने थर्सडे को हॉस्पिटल में भागने की कोशिश की। लेकिन स्टाफ ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया तो महिला ने अपने कपड़े फाड़ दिए। महिला को किसी तरह मौजूद स्टाफ ने संभाला जिसके बाद उसे तुरंत नारी निकेतन ले गए। वहां उसे छोड़ने के बाद ही स्टाफ अन्य मनोरोगी महिलाओं को दोबारा चेकअप कराने के लिए पहुंचा, जिसके बाद बाकी महिलाओं का का चेकअप और दवाएं आि1द मिल सकी।

12 महिलाएं पहुंची थ्ाी हॉस्पिटल

ज्ञात हो नारी निकेतन से महिलाओं की संख्या अधिक होने पर विभाग ने नारी निकेतन में रह रही 47 महिलाओं को नोयडा के देवा फाउंडेशन में शिफ्ट करने की तैयारी की है। इसी के लिए महिलाओं का मेडिकल चेकअप आदि कराए जा रहे हैं। इसी के चलते तीन दिन से लगातार पुलिस की गाड़ी से स्टाफ के साथ 12 महिलाओं को दोहपर लाया गया था। उनके साथ नारी निकेतन स्टाफ और पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। मनोरोगी महिलाएं के साथ आए स्टाफ ने बताया कि वह एक्सरे कराने के बाद सभी महिलाओं का सैंपल लेकर ओपीडी में डॉक्टर के पास लेकर जा रही थी। तभी एक मनोरोगी युवती ने बाहर के लिए दौड़ लगा दी। मौजूद स्टाफ ने उसे पकड़ा तो उसने उसकी पिटाई कर अपने कपड़े फाड़ लिए। किसी तरह स्टाफ ने उसे गाड़ी में बैठाया, और उसे नारी निकेतन ले जाया गया। वहां पर उसे छोड़कर बाकी महिलाओं को जांच के लिए दोबारा हॉस्पिटल लाया गया।

प्रेमी ने बना दिया मनोरोगी

दरअसल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में थर्सडे दोपहर हंगामा करने वाली युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। वह पांच माह पहले पे्रमी के साथ नेपाल से भाग आई थी। लेकिन प्रेमी ने उसे कुछ दिन साथ रखने के बाद उसे शहर में छोड़कर फरार हो गया। युवती भटकती हुई पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो युवती ने घर जाने से इनकार कर दिया। वहीं परिवार वालों ने भी युवती को घर ले जाने के लिए कोई दिलचस्पी ने दिखाई। जिसके बाद से युवती नारी निकेतन में रह रही है। युवती पहले तो ठीक थी लेकिन वह धीरे-धीरे प्रेमी के आघात से डिप्रेशन का शिकार होकर मनोरोगी बन गई।

===========

Posted By: Inextlive