मैरी क्‍यूरी का पूरा नाम मैरी स्क्लाडोवका क्यूरी था। वो एक प्रसिद्ध भौतिकविद और रसायनशास्त्री थी। भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में पहला नोबल पुरस्‍कार उन्‍हें ही मिला था। उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण खोजें की थी। आज मैरी क्‍यूरी का जन्‍मदिन है।

1- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने एक्सरे के लिए मोबाइल रेडियोग्राफी की खोज की थी। उनकी इस खोज को लिटिल क्यूरिस के नाम से जाना गया। मेरी का जन्म पोलैंड के वारसा नगर में हुआ था।

3- मैरी क्यूरी ने फ्रांस में डॉक्टरेट पूरा करने वाली पहली महिला होने का गौरव पाया। उन्हें पेरिस विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर बनने वाली पहली महिला होने का गौरव भी मिला। यहीं उनकी मुलाकात पियरे क्यूरी से हुई। बाद में उन दोनों ने शादी कर ली।

5- 1903 में मेरी क्यूरी ने पी-एच.डी. पूरी कर ली। इसी वर्ष इस दंपत्ति को रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।

7- मैरी क्यूरी और पियरे क्यूरी की दोनों बेटियों ने भी नोबल पुरस्कार प्राप्त किया। बडी बेटी आइरीन को 1935 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ तो छोटी बेटी ईव को 1964 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra