पर्यावरण प्रेमी है तो फिर यह खबर आपके लिए ही है। शहर के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में एक दिसंबर को सूबे का पहला पर्यावरण कुंभ आयोजित हो रहा है। इसमें देश भर से तीन हजार एक्सप‌र्ट्स जुटेंगे जो स्टूडेंट्स सहित अन्य को पर्यावरण को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने के तौर तरीके बताएंगे।

बनारस में इस पर्यावरण कुंभ का श्रीगणेश सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सूबे में इस तरह के पहली बार आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी काशी विद्यापीठ को मिली है। विद्यापीठ के वीसी प्रो। टीएन सिंह ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हो गई है। एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से इस कुंभ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, इसके बाद 11 बजे से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से यह बताया जाएगा कि पर्यावरण की रक्षा कैसे की जा सकती है और किस मौसम में कौन सा फल खाना चाहिए। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉ। हर्षवर्धन सिंह, सुरेश प्रभु, डॉ.महेश शर्मा, वैज्ञानिक डॉ। विजय भटकर, डॉ। एलएल राठौर, डॉ। शेखर मांडे, डॉ। मिशेल डॉनिनो आदि शरीक होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

दो दिसम्बर तक चार तकनीकी सत्र चलेंगे। इनके विषय पर्यावरण व भारतीय जीवन शैली, उपभोक्तावाद और पर्यावरण की चुनौतियां, कृषि एवं पर्यावरण व जल और ऊर्जा होगा। दो दिवसीय समारोह के दौरान सांस्कृतिक संध्या व समूह विचार का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पर्यावरण कुंभ में मिलेगा फेयर

वीसी प्रो। टीएन सिंह ने बताया कि पर्यावरण कुंभ की वेबसाइट बनायी गई है। इस पर सभी लोग अपने विचार देने के साथ पंजीकरण भी करा सकते हैं। सरकारी सेवा वाले लोगों को छोड़ कर अन्य लोगों को आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा। पहली बार पर्यावरण कुंभ हो रहा है। इसमें सभी लोग भागीदारी सुनिश्चित कर अपने पर्यावरण को बचाने की जंग लड़ सकते हैं।

पर्यावरण फ्रेंडली होगा आयोजन

रजिस्ट्रार डॉ। साहबलाल मौर्य ने बताया कि पूरा आयोजन पर्यावरण फ्रेंडली होगा। गेस्ट्स को बुके की जगह एक फूल दिया जाएगा। प्लास्टिक व थर्माकोल का यूज किसी हाल में नहीं किया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर डॉ। शंभू नाथ उपाध्याय ने बताया कि पर्यावरण कुंभ में भाग लेने वालों को स्टील का गिलास दिया जाएगा। इससे प्रदूषण कम होगा। पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रो। ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि आयोजन के चलते पर्यावरण को नुकसान न हो।

हाईलाइटर

-काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ में होगा विषय विशेषज्ञों का जुटान

-पर्यावरण फ्रेंडली होगा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

Posted By: Inextlive