>RANCHI:परिजनों के अनुसार रात करीब साढ़े क्क् बजे सभी आरोपियों ने महिलाओं के घर एक-एक कर धावा बोला था। भ्0 की संख्या में गांववाले आधी रात को घर का दरवाजा खुलवा कर या तोड़ कर महिलाओं को घसीटते हुए घटनास्थल ले गए थे। वहीं एक मृतका के घर का दरवाजा तोड़कर उसकी बेटी को भी उठा लिया गया। हत्या को अंजाम देने वाले सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। सभी महिलाओं को गांव में स्थित कटहल पेड़ के पास जमा कर निर्वस्त्र कर दिया गया। इसके बाद निर्मम तरीके से एक-एक कर सबकी हत्या कर दी गई।

हमने नहीं मारा बच्चे को, हमें छोड़ दो

जब गांववालों ने मृतकों के घर पर धावा बोला तो महिलाएं हाथ जोड़कर उनके सामने गिड़गिड़ाने लगी। सभी एक स्वर में कह रही थीं कि हमने तुम्हारे बच्चे को नहीं मारा। उसकी मौत किसी बीमारी से हुई होगी। पर इतना सुनने के बाद भी हत्या करने वालों का दिल नहीं पसीजा। आरोपियों के सिर पर उस वक्त गुस्सा सवार था और पंचायत ने भी उनकी मौत का फरमान जारी कर दिया था।

मां की जान बचाने आधी रात थाने दौड़ी बेटी

जसींता खलखो को जब ग्रामीणों ने उसके घर से उठाया तो उसकी बेटी अनिमा स्कूटी से भागते हुए मांडर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई, लेकिन महिलाओं की जान नहीं बचाई जा सकी।

गांववालों ने पुलिस को खदेड़ा

जैसे ही मांडर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आरोपियों ने उन्हें खदेड़कर भगा दिया। घटनास्थल पर पुलिस बल के कम जवान थे इस वजह से पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना दी। तब जाकर चान्हो, रातू और रांची से पुलिस जवानों को बुलाया गया। जब तक पुलिस घटनास्थल पहुंची तबतक गांववालों ने पांचों महिलाओं की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

Posted By: Inextlive