महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद एम देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि हाल ही अभी राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

मुंबई (आईएएनएस)। कांग्रेस में इन दिनों पद से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी के बाद अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद एम देवड़ा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से करीब तीन महीने पहले दिया है।हालांकि विधानसभा चुनावों को देखते हुए देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन मेंबर्स का पैनल गठित करने का सुझाव दिया है। मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस में एक राष्ट्रीय भूमिका के लिए नई दिल्ली जाने की संभावना है।

Mumbai Congress President Milind Deora tenders his resignation from his post. He has also proposed a three member panel to lead Mumbai Congress for the upcoming Maharashtra Assembly elections. (file pic) pic.twitter.com/aPmfaF1LCt

— ANI (@ANI) July 7, 2019

राहुल से मिलने के बाद पद को छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी
एक सहयोगी के अनुसार देवरा ने 26 जून को नई दिल्ली में निवर्तमान एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने इस पद को छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। मिलिंद देवड़ा के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि  अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल को इस बारे में अवगत कराया गया है। मिलिंदा देवड़ा का यह कदम राहुल गांधी के इस्तीफे के लिए एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति के रूप में आता है।
राहुल के बाद कौन? आजादी के बाद नेहरू-गांधी के अलावा ये 12 सदस्य बने कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी का ऐलान, मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं पार्टी जल्दी ढूंढें नया प्रमुख
संजय निरुपम की जगह मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बने थे मिलिंद

मिलिंद देवड़ा को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संजय निरुपम की जगह मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से मिलिंद देवड़ा हार गए थे। वहीं हाल ही में 3 जुलाई को राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते औपचारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं।पार्टी को बिना किसी देरी के नए अध्यक्ष के बारे में फैसला करना चाहिए।

 

Posted By: Shweta Mishra