- न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक

- सर्द हवाएं चलने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी

आगरा: ताजनगरी का मौसम इस समय दोहरा रुख अख्तियार किए हुआ है। दिन में तेज धूप और सुबह शाम सर्द हवाओं से गलनभरी सर्दी पड़ रही है। शनिवार को भी सर्द हवाएं भी चलती रहीं। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, तापमान दो डिग्री से नीचे पहुंचने के बाद अब बढ़ने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। सुबह कुछ देर के लिए धुंध के साथ ही सर्द हवाएं चलती रहीं, दोपहर में धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं तेज होने से लोग ठिठुरते रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, यह शुक्रवार को 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने से बादल छाए रहने की आशंका व्यक्त की है। मगर, बारिश की आशंका कम है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

प्रदेश के शहरों का तापमान

मुजफ्फरनगर - 4.4

खीरी - 5.6

बस्ती - 5.5

इटावा - 6.4

आगरा- 9.9

Posted By: Inextlive