PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे कई गांवों में लूट का एक अनोा मामला संज्ञान में आया है। यहां बदमाश लोगों की धन दौलत और पैसा नहीं, बल्कि खेत लूटते हैं। यह सुनने में भले ही अटपता लगे। लेकिन सौ फीसदी सही है। जनपद में हथियारों के बल पर कई किसानों की खेतों की फसलें लूटी जा चुकी है। इसके चलते किसानों में भय व्याप्त है। जानकारी मिलने पर पटना एसएसपी मनु महाराज ने लुटेरों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही जेल भेजने की बात कही है।

हथियार दिखा लूट लेते हैं फसल

खेतों में खड़ी फसलों के लूट का एक नया मामला पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके का है। यहां के राहुल कुमार, बच्चू राय, रमेश बहादुर सिंह सहित कई किसानों ने पुलिस को बताया कि बदमाश और उनके साथी आएं दिन हथियार का डर दिखाकर उनके खेतों में खड़ी फसलें लूट लिया करते हैं। हर बार बदमाश फसल लूटकर आराम से बच निकला जाते हैं। किसानों ने पुलिस को बताया कि खेत कटने के बाद जब फसल को थे्रसर में काटने के ढेर लगाते हैं। उसी दौरान बदमाश अचानक आकर बदूंक की नोक पर फसल लूट लेते हैं। किसान असहाय होकर फसल को लुटता हुआ देखता रहता है। लेकिन वह कुछ कर नहीं पाता है।

पुलिस ने फसल लूटने वाले दो लुटेरों को पकड़ा

ग्रामीणों की शिकायत पर एसएसपी मनु महाराज ने पुलिस टीम को एलर्ट कर दिया। पहले भी कई बार पुलिस ने फसल लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार बतिायारपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ रामनगर दियारा के दक्षिणी टोक के पास छापेमारी की। मौके से दो लुटेरे विजय राय और मनोज राय पकड़े गए। इन दोनों के पास से एक रेग्यूलर रायफल, एक देशी पिस्टल, 5 गोली और तीन बाइक बरामद की गई। इसमें एक बाइक बगैर नंबर की मिली। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों अपराधियों ने बताया कि दियारा इलाके में लुटेरों ने अपना दबदबा बना रखा है।

Posted By: Inextlive