हाल ही में 54वें फेमिना मिस इंडिया का फाइनल पूरा हुआ। इसमें हर‍ियाणा की रहने वाली मनुषि‍ च‍िल्‍लर ने व‍िनर रहीं। मनुषि‍ च‍िल्‍लर मि‍स इंड‍िया बनने के साथ ही अपने डांस को लेकर चर्चा में छाई हैं। यह वही डांस हैं जब वह गेम ऑफ थ्रोन्‍स की थीम म्‍यूजिक पर कुचुपुड़ी डांस कर वह खूब थ‍िरकी थीं। इनके इस डांस को जो भी देखता है वह कुछ पलों के ल‍िए इसे देखता ही रह जाता है। आप भी देखें...

खिताब अपने नाम किया
रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में 54वें फेमिना मिस इंडिया का फाइनल आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा की रहने वाली मनुषि चिल्लर ने 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ ये खिताब अपने नाम किया।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
मनुषि चिल्लर ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। इस दौरान मानुषी बेहद खुशी थीं। वहीं अब मनुषि चिल्लर चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बॉलीवुड की चिकनी चमेली का बदला अंदाज, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसे किया कॉर्डों बैरियर पार

 

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra