RANCHI:हरमू के पटेल मैदान स्थित विद्यापति दालान में रविवार को झारखंड मिथिला मंच के वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग का विमोचन किया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन में आए कवियों ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद निभा झा और ज्योति मिश्रा ने गोसावानी गीत जय जय भैरवीगीत गाकर सभी का मन मोह लिया। काव्यगोष्ठी में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित राम देव झा ने अपनी कविता का पाठ किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा मनोज मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद थे। सीपी सिंह ने कहा कि मिथिला की संस्कृति हर दृष्टिकोण से धनी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ। कृष्ण मोहन झा ने किया। मौके पर मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा, अमरनाथ झा, गोपालानंद झा, शैलेश झा केंद्रीय कार्यालय से मनोज मिश्रा, प्रवीण झा, किशोर झा समेत अन्य मौजूद थे।

रांची जिला मुएथाई टीम सिक्किम रवाना

रांची जिला मुएथाई संघ की ओर से सिक्किम में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्लेयर्स का सेलेक्शन हो चुका है। यह चैंपियनशिप ख्म्-फ्क् दिसंबर तक चलेगी। पिछले दिनों ट्रायल कैंप में प्लेयर्स का सेलेक्शन किया गया था। टीम में शिल्पी कुमारी नायक, विनय कुमार, प्रीतम कुमार, अहमद हुसैन, इस्माइल अंसारी, सरफराज अहमद और रेहान अख्तर शामिल है। झारखंड के महासचिव अनुपम मेहता ने प्लेयर्स को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Posted By: Inextlive