Modi Cabinet Minister 2019 नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ उत्तर प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं ने भी मंत्री पद का शपथ ली। आइये उनके बारे में जानें।

कानपुर। Modi Cabinet Minister 2019 पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की सीटों से चुने गए सांसदों में कौन-कौन मंत्री होंगे, यह तय हो गया है। आइये उनके बारे में जानें।

राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इस बार भी मंत्री होंगे। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि, यह अभी पता नहीं चल पाया है कि इस बार उन्हें मंत्रिमंडल का कौन सा विभाग मिलेगा। मोदी के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री की भूमिका निभाई। बता दें कि राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर समाजवादी पार्टी की नेता और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को 347302 वोटों से हराया है। इस सीट पर उन्होंने पिछली बार भी जीत दर्ज की थी।

स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस बार भी भारत सरकार में मंत्री होंगी। पीएम मोदी के साथ उन्होंने भी मंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। मोदी के पहले कार्यकाल में स्मृति टेक्सटाइल मिनिस्टर रहीं। स्मृति ईरानी ने इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था। यहां इनका मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हुआ। इस सीट पर ईरानी ने 55120 वोटों से जीत हासिल की। पिछली बार यहां से राहुल बतौर सांसद चुने गए थे।

मुख्तार अब्बास नकवी   
नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनने वालों में मुख्तार अब्बास नकवी का नाम भी शामिल है। मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मामले के मंत्री की भूमिका निभाई। फिलहाल, यह तय नहीं है कि इस बार इन्हे कौनसा मंत्रिमंडल मिलेगा। नकवी, राजयसभा से सांसद चुने गए हैं।

महेंद्र नाथ पांडेय
उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली है। डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज 21 साल का रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने गठबंधन से सपा प्रत्याशी संजय चौहान को 13959 मतों से हराया।

संतोष गंगवार  
इस बार संजीव बलियान भी नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री बन गए हैं। संतोष गंगवार इस बार आठवीं बार बरेली के सासद बने हैं। बरेली सीट पर उन्होंने इस बार समाजवादी पार्टी के भगवंत सरन गंगवार को 167282 वोटों से हराया है।

वीके सिंह
मोदी सरकार में जनरल (रिटायर्ड) विजय कुमार सिंह उर्फ वीके सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए जनरल वीके सिंह सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश बंसल को 501500 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

संजीव बलियान
संजीव बलियान फिर से नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने दिग्गज जाट नेता तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को 6526 मतों हराया।

साध्वी निरंजन ज्योति
फतेहपुर से चुनकर संसद पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने मोदी सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने चुनाव में बीएसपी के सुखदेव प्रसाद वर्मा को लगभग दो लाख वोटों से हराया। उन्होंने इसी सीट से पिछला लोकसभा चुनाव भी जीता था। वह बीती सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।

 

Posted By: Mukul Kumar