देश के कई राज्यों में मानसून मेहरबान है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भारी बारिश से सराबोर हो रहे हैं लेकिन आज पूर्वी यूपी का बुरा हाल रहेगा। आइए जानें आज और कहां-कहां होगी बारिश...


कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के पूर्वी राजस्थान, पश्चिम राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बाकी बचे कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ राज्य आने वाले कुछ दिन तक भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन दिनो लो प्रेशर एरिया बना है। लो प्रेशर के कारण आने वाले 2-3 दिनों तक हालात बिगड़े रहेंगे। 10 से 12 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ें रहेंगे। अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना
वहीं आज उत्तर प्रदेश के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई जिले भारी बारिश से भीगेंगे। यहां 13 जुलाई तक भारी बारिश हाेने के आसार है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा में आज भारी बारिश की आशंका है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय मूसलाधार बारिश से होगी। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में आज से अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra