देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून अब अपना असर दिखाने लगा है। आइए जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। आज देश में उत्तर भारत,  मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून उत्तर की ओर बढ़ चुका है। आज उत्तराखंड के उधम सिंह नगर,  नैनीताल,  पिथौरागढ़,  चमोली,  रुद्रप्रयाग,  तिहरी और देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां तेज हवाओं के साथ होगी बारिशदिल्ली,  पंजाब व उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।दिल्ली,  पंजाब,  हरियाणा,  चंडीगढ़,  पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहने के साथ हवाएं भी करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलने के आसार हैं। वहीं बिहार- पश्चिम बंगाल और मध्य भारत में पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाके भारी बारिश से भीगेंगे।पूर्वोत्तर में आज भारी बारिश के आसार
पूर्वोत्तर की बात करें तो असम,  मेघालय,  अरुणाचल प्रदेश,  नागालैंड,  मणिपुर,  मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं से आज अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। विदर्भ और महाराष्ट्र के साथ ही कोंकण,  गोवा,  तेलंगाना,  रायलसीमा में भी बारिश होने की आशंका है।

Posted By: Shweta Mishra