मानसून तेजी से उत्तर भारत व मध्य भारत में बढ़ रहा है। इसकी वजह से आज कई राज्यों में हवाएं काफी तेज चलेंगी। वहीं कुछ राज्य भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम...


कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी तेजी से बढ़ रहा है। मानसून अब मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों, विदर्भ के और पूर्वी उत्तर प्रदेश के  कुछ भागों में अागे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के बाकी भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती जा रही हैं। मानसून इन इलाकों में पहुंच जाएगाकोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्से, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से पहुंच जाएगा। इससे इन इलाकों में तेज आंधी संग बादल छाए रहेंगे।इसके अलावा झमाझम बारिश होने के भी आसार हैं। उत्तर भारत में कई राज्यों में तूफान चलेगा


वहीं आज उत्तर भारत में कई राज्यों में तूफान चलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलने के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका हैं।पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर तेज धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। इन राज्यों में आज हाेगी झमाझम बारिश

वहीं आज कई राज्या भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। गांगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका हैं। इसके अलावा केरल, माहे, उत्तराखंड, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और तटीय कर्नाटक में भी आज भारी बारिश की संभावना है।

Posted By: Shweta Mishra