बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से देश में मानसून एक बार फिर गति पकड़ेगा। आज कई कुछ राज्यों में लू चलेगी तो कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। जानें यहां माैसम का हाल...


कानपुर। बंगाल की खाड़ी और आसपास लो प्रेशर बनने से चक्रवात की आशंका है। अगले 24 घंटे में यहां पर डिप्रेशन काफी ज्यादा बढ़ जाएगा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। ऐसे में खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इससे मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है। आज से फिर बढ़ेगी मानसून की गतिमानसून आज 1 से 3 जुलाई के बीच एक बार फिर से गति बढ़ाएगा। मानसून के मध्य-भारत,पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में बढ़ने के आसार हैं।  2 से 4 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी व उत्तराखंड के बचे हिस्सों में बढ़ेगा। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। यूपी समेत इन राज्यों में आज चलेगी लू
हालांकि आज की बात करें तो पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से अभी गर्मी की चपेट में रहेंगे और यहां लू चलेगी।जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं लू चलने के आसार बने हुए हैं। वहीं आज शाम से अगले 24 घंटों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के बाद इन इलाकों में भी आंधी-पानी और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। कई राज्यों में भारी बारिश के अासारभरतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज देश में कई राज्यों में भारी बारिश के अासार हैं। ओडिशा, विदर्भ,  छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में जैसे राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में भी कुछ इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे।

Posted By: Shweta Mishra