दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर तेजी से बढ़ा है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत के सभी इलाकों में मानसून मेहरबान हो जाएगा।


कानपुर। मानसून इनदिनों द्वारका, अहमदाबाद, राजगढ़, खजुराहो, लखनऊ, नजीबाबाद और मंडी से गुजर रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर भी तेजी से बढ़ा है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा विदर्भ, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तेलंगाना भी आज भारी बारिश के चपेट में रहेंगे। अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत के सभी इलाकों में मानसून मेहरबान हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली तक पहुंचेगा। Mumbai Rains : भारी बारिश से कई ट्रेनें कैंसिल, अगले 3 दिन तक नहीं है राहत के आसारमानसून की गति बढ़ने का अनुमान
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। ऐसे में खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इससे मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है। मानसून की गति आज यानी कि 3 जुलाई से और बढ़ने का अनुमान है। 4 जुलाई से पूर्वी यूपी व उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर चक्रवात 7.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

Posted By: Mukul Kumar