दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में मानसून दिल्ली और हरयाणा में पहुंचेगा। पूर्वोत्तर इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है।


कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में वह राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरयाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के सभी इलाकों में पहुंच जायेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अपने निर्धारित रास्ते पर ही आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लो प्रेशर बना है, जिसके चलते वहां ठंडी और तेज हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों में ये रहेगा मौसम का हाल


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की गति को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि अगले दो दिनों बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं अगले 4-5 दिनों बाद पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाके भी भारी बारिश के चपेट में रहेंगे। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6-8 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।बिहार में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

इसके अलावा अगर आज यानी कि 5 जुलाई की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। ऐसे में खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इससे मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।

Posted By: Mukul Kumar