शरद पूर्णिमा (कोजागरी पुर्णिमा) आज, मान्यताओं के अनुसार इसमें निहित हैं अनोखी चमत्कारिक शक्तियां

VARANASI:

मंगलवार की रात चांद का कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस खास रात को चांद अमृत की बूंदे भी बरसायेगा। जी हां, मंगलवार को शरद पूर्णिमा है जिसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्योतिषविद् पं। विमल जैन बताते हैं कि सात अक्टूबर दिन मंगलवार को शाम सात बजकर ब्फ् मिनट पर पूर्णिमा शुरू होगी जो अगले दिन शाम भ्.ब्फ् मिनट तक रहेगी। आज के दिन से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक आकाश दीप भी जलाये जाते हैं। इससे घर में सुख शांति आती है।

निरोगी रखता है अमृत

मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है। इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृतरस की वर्षा होती है। ज्योतिषविद् पं। दीपक उपाध्याय बताते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों से निकलने वाली किरणें रोग व शोक का नाश करती हैं। इस दिन दूध, चावल, चीनी, मेवा, व घी मिश्रित खरी को पतले कपड़े से ढक कर चांद की रोशनी में रखा जाना चाहिए। इस खीर को दूसरे दिन सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से व्यक्ति को रोग व शोक से मुक्ति मिलती है।

Posted By: Inextlive