-मुजफ्फरपुर पहुंचने पर बोले मानस मर्मज्ञ संत मोरारी बापू

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

र्रून्स्नस्नन्क्त्रक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन्: मानस मर्मज्ञ संत मोरारी बापू ने कहा कि श्रीराम संवाद पुरुष हैं। विवाद से उनका कोई संबंध ही नहीं। जब श्रीराम का नाम लेकर रामेश्वरम सेतु का निर्माण हो गया तो फिर मंदिर क्या। संवाद कर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। वे शुक्रवार को यहां रात्रि प्रवास के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व कड़ी सुरक्षा के बीच वे शहर के सूतापट्टी स्थित टिकमानी आवास 'कैलाश' पहुंचे। यहां पहुंचने पर शंख ध्वनि, वैदिक स्वस्ति वाचन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ।

लोगों ने उनपर पुष्पवर्षा भी की। प्रवास स्थल पर समाजसेवी बिहारी लाल टिकमानी ने उन्हें भजन सुनाया। फिर उन्होंने संकीर्तन स्थल पर जाकर भगवान को नमन किया। मोरारी बापू के स्वागत में शहर सियाराममय

हो गया था।

सिमरिया में आज से होगी रामकथा

टिकमानी ने बताया कि बेगूसराय के सिमरिया में शनिवार से मोरारी बापू के श्रीमुख से श्रीरामकथा होनी है। इस प्रेम यज्ञ में प्रत्येक जाति व वर्ण के लोगों को शामिल किया गया है। सुदूर क्षेत्रों से आनेवाले श्रद्धालु श्रोताओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, दो से आठ दिसंबर तक साहित्य महाकुंभ भी आयोजित किया गया है। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के साहित्यकार शामिल होंगे।

Posted By: Inextlive