पुल वो जरिया होता हैं जिसके सहारे लोग छोटे से गांव से लेकर किसी बड़े देश तक पहंचते हैं। इन्‍हें नदियोंनालों टूटी और खतरनाक से सड़कों से बचकर आसानी से कम समय में मंजिल तक पहुंचने के लिए बनाया जाता हैं। ऐसे में वे इंजीनियरिंग की दृष्टि से इनका काफी बेहतर मजबूत और सुरक्षित होना काफी मायने रखता है। हालांकि आज दुनिया में ऐसे में पुलों की कमी नहीं हैं। आज यहां पर हवा में झूलते पानी में लहराते पुल भी बने हैं। जिन पर चलना एक दूसरी जिंदगी पाने से कम नहीं हैं। ये पुल अपनी इन्‍हीं खासियतों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर भी हैं। ऐसे में आइए जाने दुनिया के वो 10 दस खतरनाक पुल जिन पर आज भी चलने से लोगों के दिलों की धड़कने काफी तेज हो जाती हैं...

इमोरटल ब्रिज चीन:
चीन का इमोरटल ब्रिज आज भी पूरी दुनिया के खतरनाक पुलों में गिना जाता है। यह पुल अपने अंदर इतिहास, धार्मिक महत्व और वहां की सभ्यता को काफी अच्छे से सहेजे है। यह चीन के पांच पवित्र पहाड़ों में से एक है। दो पहाड़ो के बीच बना यह पुल विशाल चट्टानों से बना है। इसके नीचे एक विशालकाय घाटी और काफी गहरी खाई है। ऐसे में इस पुल से गुजरने पर बड़े से बड़े दिलेर लोग काफी डरते हैं।


कैरिक ब्रिज आयरलैंड:
आयरलैंड में बना कैरिक-ए- रीड ब्रिज भी काफी रोमांचक है। यह रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास के बना है। रस्सी के सहारे बने इस ब्रिज की लंबाई करीब 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से अधिक है। इसे देखने और इस पर चलने के लिए यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।

इन्का रोप ब्रिज पेरू:
पेरू की कुजको वैली में बना यह इन्का रोप ब्रिज भी काफी खरनाक है। इसकी लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। यह कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर बना है।  इस पुल की सबसे खास बात यह है कि यह जंगली घास से बनाई गई रस्सियों से बना है। करीब 400 सौ साल से अधिक इस पुल का निर्माण क्यूचुआन समुदाय के लोगों ने किया था।


पुएन्टे डे ओजुएला ब्रिज मैक्िसको:

मैक्सिको का यह पुएन्टे डे ओजुएला ब्रिज भी काफी रोमांचक है। यह पुल भी झूला नुमा बना है। इस पुल का निर्माण मैक्सिको में पुल निर्माण के लिए प्रसिद्ध पुल डिजाइनर Roebling भाइयों द्वारा डिजाइन किया गया था। यह कभी दुनिया का सबसे ऊंचा झूला पुल माना जाता था।

विटिम नदी ब्रिज साइबेरिया:
साइबेरिया की यह Vitim नदी काफी विशालकाय है। इसके ऊपर बना यह पुल काफी खतरनाक है। इस पुल की चौड़ाई इतनी है कि यहां से एक कार आसानी से गुजर सकती है।

Hindi News from World News Desk

image source http://www.oddee.com/

Posted By: Shweta Mishra