-यूपी का 50 हजार का इनामी कुंदन समेत तीन और गिरफ्तार

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: कहते हैं कि सभी का दिन हमेशा एक समान नहीं होता है। इसलिए तो कभी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हीरो जलकुंभी में छीप गया था। जिसे पुलिस ने ढेर कर दिया। मंगलवार की रात अंतरजिला गिरोह का कुख्यात मोस्टवांटेड अपराधी हीरो उर्फ मनीष पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जबकि,उसके तीन शार्गिद पकड़े गए। गिरफ्तार अपराधियों में से एक अपराधी कुंदन कुमार उर्फ राजा 50 हजार रुपए का इनामी है। जिसके ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुर्चितत वाराणसी जेएचवी मॉल हत्याकांड के बाद इनामी की राशि घोषित की थी। मारे गए हीरो समेत पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने चार पिस्तौल एवं करीब बारह कारतूस बरामद किया है। इनमें नाइम एमएम एवं 7.65 एमएम के हथियार है। पटना एसटीएफ एवं भोजपुर जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है।

दोनों ओर से 35 राउंड फायरिंग

बुधवार को भोजपुर एसपी आदित्य कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 35 राउंड से अधिक गोलियां चली। मारा गया हिस्ट्रीशीटर हीरो उर्फ मनीष मूल रूप से भोजपुर के बड़हरा थाना अन्तर्गत ¨बदगांवा गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र था। उसके जांघ में गोलियों के पांच निशान मिले। मारे गए वांटेड पर पटना, भोजपुर व बक्सर में 12 से अधिक मामले दर्ज थे।

आरा और बक्सर में था आतंक

एसटीएफ के सहयोग से बरांव इलाके में सर्च ऑपरेशन चला। बरांव के पास जलकुंभी में छीपे हीरो ने पुलिस पर फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षार्थ फाय¨रग की गई। जिसमें वांटेड हीरो मौके पर ही मारा गया। टीम ने भागे मोनू सिंह उर्फ मन्नू सिंह को भी खवासपुर से पिस्टल समेत धर दबोचा। मारे गए हीरो के पास से 2 पिस्टल, 4 गोली व 5 खोखा मिला है। एसपी के अनुसार गिरफ्तार इनामी कुंदन भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना के नारायणपुर निवासी अनिल सिंह का पुत्र है। पकड़ा गया अभिषेक पांडेय उर्फ बिट्टू बक्सर के राजापुर थाना अन्तर्गत पलियां निवासी तारकेश्वर पांडेय और मोनू सिंह आरा के टाउन थाना के शीतल टोला निवासी सुखदेव सिंह का पुत्र बताया गया। मोनू पर भी आरा और बक्सर में छह केस दर्ज है।

जेएचवी में चार को मारी थी गोली

एसपी ने बताया कि 31 अक्टूबर को वाराणसी के कैंट थाना अन्तर्गत जेएचवी मॉल में हथियार बंद अपराधियों ने सरेआम चार स्टाफ को गोली मारी थी। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि,दो स्टॉफ घायल हुए थे। यूपी पुलिस ने 5 नवंबर को आलोक उपाध्याय को दबोचा था। जबकि, कुंदन अपने साथियों संग फरार चला आ रहा था।

सूचना मिली थी कि मोस्टवांटेड हीरो उर्फ मनीष पांच साथियों के साथ पीरो के जितौरा बाजार में अपराध की योजना बना रहा है। एसटीएफ के साथ डीआईयू की टीम ने रेड की। अपराधी फाय¨रग कर भागने लगे। पुलिस ने भी पीछा कर जवाबी फाय¨रग की। -आदित्य कुमार, एसपी, भोजपुर

Posted By: Inextlive