- आई नेक्स्ट की ओर से 'मदर्स मास्टर शेफ' का आयोजन

- कई बच्चों ने अपनी मां के लिए बनाई स्पेशल डिश

- पहली इंडियन मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने निभाई जज की भूमिका

LUCKNOW: यह दिन कुछ अलग था। ममता के साये में बच्चे अपनी मां के लिए फेवरेट डिश खुद बना रहे थे। कोई छोले-भठूरे तो कोई पकोडि़यां बना रहा था। कहीं पिज्जा बनाते बच्चे नजर आए तो कहीं पनीर चिल्ली। यहां हर मां अपने बच्चों को इतनी कड़ी मेहनत करते देख मुस्कुराती नजर आई। यह नजारा दिखा आई नेक्स्ट की ओर से मदर्स डे के अवसर पर हजरतगंज स्थित कुलेनरी अकादमी में आयोजित की गई एक्टिीविटी 'मदर्स मास्टर शेफ' में।

सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग

इस एक्टिविटी में सैकड़ों बच्चों ने अपनी मां और मां ने अपने बच्चों के लिए स्पेशल डिश बनाई। वैसे तो मां रोज ही अपने बच्चों के लिए नई-नई डिश बनाती हैं, लेकिन मदर्स डे पर बच्चों ने अपनी मां की फेवरेट डिश बनाकर उनको सरप्राइज दिया। पहली इंडियन मास्टर शेफ पंकज भदौरिया इस एक्टिविटी की जज रही। जिन्होंने बेस्ट तीन डिश को सेलेक्ट कर आई नेक्स्ट की ओर से इनाम दिया।

आयशा, अनन्या और तनिशा बनी विनर

आठ साल के हर्षवर्धन ने अपनी मां भावना शर्मा के लिए छोले-भठूरे बनाये तो वहीं टॉप थ्री में आई आयशा अरोड़ा ने अपनी मां कविता के लिए पनीर की पकौड़ी बना कर उनको मदर्स डे की पूर्व संध्या पर आश्चर्यचकित कर दिया। जबकि अनन्या ने अपनी मां रेनूका के लिए पनीर चिल्ली बनाया तो वहीं तनिशा ने अपनी मां पारुल के लिए चॉकलेट केक बनाया। जज पंकज भदौरिया ने आयशा, अनन्या और तनिशा को विनर घोषित किया।

बॉक्स:

कुकिंग में अब जेंडर डिवीजन खत्म हो गया: पंकज

इंडिया की पहली महिला मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने कहा कि आज के समय में किचन सिर्फ लड़कियों के हिस्से में नहीं आता है, उसमें लड़के भी हाथ बटाते हैं। एक समय था कि होटल में लड़कियां नजर नहीं आती थी और किचन में लड़के, लेकिन अब किचन में लड़के नजर आने लगे हैं और होटल में लड़कियां। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल और हॉबी दो अलग-अलग बाते हैं। कुकिंग को लोग प्रोफेशनल रूप में तो ले ही रहे हैं, साथ ही लोगों की हॉबी भी है। मेरे पास कई लड़के ऐसे सीखने आते हैं, जिनकी हॉबी है कुकिंग करना। जेंडर प्रॉब्लम खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि होम कुंकिग सबसे अच्छी होती है इसलिए मुझे इटेलियन फूड काफी पसंद है क्योकि वहां पर सारे रेस्ट्रां में होम कुकिंग होती है। अपनी पंसदीदा डिश के बारे में उन्होंने बताया कि वैसे तो मुझे खिचड़ी पसंद है लेकिन शहर के खाने का जवाब ही नहीं मुझे टुंडे कबाबी और काकोरी के कबाब बहुत पसंद हैं।

Posted By: Inextlive