टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आज 37वां जन्मदिन है। माही ने इस बार खास अंदाज में मनाया अपना बर्थडे। आइए देखें तस्वीरें...


धोनी का 37वां बर्थडे रहा बेहद खासकानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज 37 साल के हो गए। 7 जुलाई 1981 को जन्में धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच भले ही न जीत पाया हो मगर टीम के साथी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व कप्तान को जन्मदिन काफी स्पेशल तरीके से मनाया। अक्सर मैच के चलते धोनी अपना बर्थडे टीम के साथ ही मनाते हैं लेकिन इस बार उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी नजर आई।


भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर धोनी का बर्थडे मनाते हुए वीडियो पोस्ट किया। इसमें आप देखेंगे कि कैसे टीम के बाकी सदस्य धोनी के आसपास खड़े हैं और माही टेबल पर रखे केक को काटने की तैयारी कर रहे। इसमें सबसे खास तो यह था कि माही की बेटी जीवा भी टेबल पर बैठी अपने पापा का बर्थडे इन्जॉई कर रही है। वहीं धोनी के बगल में साक्षी खड़ी हैं।

सबसे पहले माही कैंडल बुझाते हैं और चाकू लेकर केक काटते हैं। केक कटिंग के बाद सभी खिलाड़ी धोनी के चेहरे पर केक भी लगाते हैं। वैसे धोनी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर उन्हें तमाम लोगों ने बधाई दी है। इसमें वीरेंद्र सहवाग से लेकर उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना तक शामिल हैं।धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पति के साथ बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें माही जहां टीम की जर्सी पहने खड़े हैं और मुंह में केक लगा हुआ है वहीं साक्षी स्टाईलिश गाउन में काफी खूबसूरत दिख रहीं।7 जुलाई भले ही धोनी की पैदाइश हो मगर 6 जुलाई भी उनके लिए कभी न भूलने वाली है। उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो भारतीय क्रिकेट में सिर्फ तीन लोग कर पाए हैं। माही इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 खेलते ही भारत की तरफ से 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन ने 664 मैच खेले वहीं द्रविड़ के नाम 509 इंटरनेशनल मैच का रिकॉर्ड है।खास बनने के बाद भी धोनी में जिंदा है आम इंसान, सबूत हैं ये 10 तस्वीरें

धोनी-साक्षी की शादी को 8 साल पूरे, जब माही ने खुलेआम कबूला कि पत्नी से ज्यादा करते हैं इनसे प्यार

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari