-नगर आयुक्त ने रेंट विभाग के बाबु व टैक्स सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

-शहर में लगी होर्डिग्स पर मुहिम चलाने में नकारा कर्मचारियों को सस्पेंशन की नोटिस जारी

BAREILLY: ड्यूटी में लापरवाही और जिम्मेदारी निभाने में नकारा नगर निगम के दो कर्मचारियों को नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने सस्पेंड किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। वेडनसडे को नगर आयुक्त ने उपनगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को रेंट विभाग के बाबू मोहर सिंह और टैक्स इंस्पेक्टर विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों कर्मचारी शहर में लगी अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाने और एड फीस वसूलने में फिसड्डी रहे, जिससे निगम को हर साल लाखों रुपए का रेवेन्यू लॉस हुआ। नगर आयुक्त ने दोनों लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही नोटिस जारी करने के भी निदर्1ेश दिए।

उपनगर आयुक्त ने की कंप्लेन

उपनगर आयुक्त ने वेडनसडे को नगर आयुक्त से शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान के सिलसिले में मुलाकात की। निगम के रेंट विभाग के काम काज से खासे निराश व नाराज उपनगर आयुक्त ने विभाग के लापरवाह स्टाफ के बारे में कंप्लेन की। स्टाफ के ड्यूटी पर एक्टिव न रहने और होर्डिग्स फीस न वसूले जाने की बात पर नगर आयुक्त आपा खो बैठे। नगर आयुक्त ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार बाबू मोहर सिंह और टैक्स इंस्पेक्टर विजय कुमार को तुरंत सस्पेंड किए जाने के निदेर्1श दिए।

पिछले ब् साल में फ्भ् लाख का नुकसान

शहर अवैध होर्डिग्स से पटा पड़ा है। निगम के पोल्स और जमीन पर बिना परमिशन हजारों होर्डिग्स महीनों लटकी रहती है। लेकिन निगम का रेंट विभाग इस ओर कभी कार्रवाई नहीं करता। मेयर, नगर आयुक्त या कार्यकारिणी से मिले निर्देशों के बाद ही होर्डिग्स के एनक्रोचमेंट के खिलाफ दो-चार दिन कार्रवाई चलती है। अधिकारियों के मुताबिक रेंट विभाग की लापरवाही के चलते हर साल निगम को 8-क्0 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा। पिछले ब् साल में निगम को होर्डिग्स फीस न वसूले जाने के चलते करीब फ्ख्-फ्भ् लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

इसी साल ख्ख् लाख रुपए वसूले

रेंट विभाग की सुस्ती सितंबर में निगम में आए नए उपनगर आयुक्त की नियुक्ति के बाद टूटी। उपनगर आयुक्त ने रेंट विभाग में होर्डिग्स व एड से मिले रेवेन्यू के सूखे पर सख्त कदम उठाए। अक्टूबर तक रेंट विभाग की ओर से शहर में क्ब्म् होर्डिग्स से ख्ख् लाख रुपए का रेवेन्यू वसूला गया। क्0 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक में भी होर्डिग्स व एड से एस्टीमेटेड रेवेन्यू से बेहद कम आमदनी मिलने पर सवाल उठे। मेयर ने उपनगर आयुक्त को एक हफ्ते तक शहर में होर्डिग्स के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

-

नगर आयुक्त ने रेंट विभाग के बाबू और टैक्स इंस्पेक्टर के खिलाफ सस्पेंड किए जाने के निर्देश दिए है। दोनों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोटिस दी जा रही है। - अजीत कुमार सिंह, उपनगर आयुक्त

Posted By: Inextlive