दो गलियों में इंटरलॉ¨कग और नाला निर्माण कार्य को देखा

निर्माण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: नगर आयुक्त

फीरोजाबाद : नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर नजर रखना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीन जगह चल रहे निर्माण कार्य देखे और संबंधित ठेकेदार को कार्य में लापरवाही पर चेताया। साफ कहा गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

नगर आयुक्त राम औतार रमन शुक्रवार दोपहर नगला भाऊ पहुंचे। यहां इंटरलॉ¨कग कार्य को देखा। यहां इंटरलॉ¨कग टायल्स की गुणवत्ता को देखा। साथ ही उसके नीचे बिछाई जाने वाली कंकरीट को भी देखा। इसके बाद वह सुदामा नगर पहुंचे। यहां भी गली निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। यहां से नगर आयुक्त आकाशवाणी रोड पहुंचे। यहां नाला निर्माण कार्य को देखा। ईंटों की गुणवत्ता देखी। साथ ही निर्माण कार्य र्की ंलंबाई और चौड़ाई की नापजोख भी कराई। इस दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदारों से साफ कहा गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा निर्माण पूरे मानक और गुणवत्ता के साथ कराए जाएं। उन्होंने यह भी बताया निर्माण कार्य की जांच लगातार होगी और बाद में भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। बिना भौतिक सत्यापन के किसी भी कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की वह खुद जांच करेंगे। साथ ही विभागीय अधिकारियों से भी कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ नगर अभियंता रमाशंकर राम, अवर अभियंता समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive