- मवाना में हत्या कर बदमाश फरार, परिजनों ने अज्ञात में तहरीर

- एसएसपी ने हत्या के बारे में की पूछताछ, कार्रवाई के निर्देश

Meerut: मंगलवार को मवाना एरिया में अज्ञात हमलावरों ने एक बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कातिलों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। सोमवार को भी कोटला मंडी में एक व्यक्ति को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

यह था मामला

मवाना थाना एरिया के गांव ततीना और जंगेठी मार्ग पर एक व्यक्ति गेहूं के खेत के किनारे सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके पास उसकी बाइक भी पड़ी थी। साथ ही कारतूस के दो खोखे भी पास में पड़े थे। खेतों में घास काटने वाली महिलाओं ने जब उसकी बॉडी को पड़े देखा तो आते-जाते लोगों को और पास के गांव में जानकारी दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ मृतक के आसपास लग गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने बॉडी की शिनाख्त के लिए उसकी तलाशी ली।

यह है मृतक

पुलिस ने जब मृतक की जेब टटोली तो उसके पास से वोटर आईडी कार्ड मिला। जिसमें मृतक का पता बक्सर इंचौली और नाम रमेश भाटी पुत्र देशराज था। इसकी जानकारी रमेश भाटी के परिजनों को दी गई। जहां कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने बॉडी को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद परिजनों से इस मामले में पूछताछ की। जहां परिजनों का कहना था कि रमेश बाइक से मवाना के लिए निकले थे। कातिलों ने रमेश को दो गोलियां मारी हैं। जिसमें एक बारह बोर की और दूसरी गोली फ्क्भ् बोर की है।

रंजिशन कत्ल

इस कत्ल में कुछ लूटपाट नहीं हुई। बाइक वहीं पड़ी थी। उसके पास जो था वह भी कुछ नहीं गया। गोली रमेश को सटाकर मारी गई। जिसमें पुलिस का मानना है कि कत्ल रंजिशन किया गया है। चाहे यह पारिवारिक हो या फिर गांव की रंजिश। मृतक के परिजनों ने रात तक इस मामले में कुछ लिखकर नहीं दिया था। वहीं एसएसपी ने भी इस कत्ल के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसमें एसओ राकेश कुमार सिसौदिया कुछ खास नहीं बता पाए थे। थकहार उन्होंने जांच पड़ताल कर जवाब देने के लिए कहा था।

वर्जन

मरने वाले को बदमाशों ने दो गोलियां सटाकर मारी हैं। मामला रंजिशन लग रहा है। कोई लूटपाट तो इसके साथ नहीं हुई है। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है। जो लिखकर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - एमएम बेग, एसपी देहात

Posted By: Inextlive