RANCHI: तीन साल पूर्व सिल्ली पेट्रोल पंप के मालिक वीरेंद्र सिंह के हत्यारे रघु पूर्ति की बोकारो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे उसके साथियों ने ही मार दिया। हत्याकांड मामले में रघु पूर्ति हाल ही में जमानत पर छूटा था। रघु पूर्ति और उसके गैंग ने वीरेंद्र सिंह की हत्या करने के बाद उनसे तीन लाख रुपए भी लूटे थे। मृतक के भांजे ने रघु पूर्ति की हत्या की जानकारी हरला थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को काफी खोजबीन के बाद बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के कुलिंग पौंड एक नबंर के पास झाडि़यों से बरामद किया.घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी समेत हरला इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि मृतक 35 वर्षीय रघु पूर्ति सिटी थाना क्षेत्र के दुग्गल गेट के समीप झोपड़ी में रहता था।

क्या है मामला

रांची के सिल्ली में पेट्रोप पंप के मालिक की हत्या में भी यह शामिल रहा है। घटना के बाबत मृतक के भांजे का कहना है कि वह अपने मामा रघु के साथ घूमने रांची से यहां आया था और गुरुवार की रात बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास तीन लोग रघु को लेकर किनारे चले गए और उसे दूर हो जाने को कहा। इसके बाद रघु की उन तीनों के साथ बकझक हो गई और फिर उसमें से एक ने रघु को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर भांजा मौके से फरार हो गया। देर रात तक मृतक के भांजे ने मामले की जानकारी किसी को नहीं दी और फिर सुबह मामले की जानकारी रघु की पत्‍‌नी और परिवारवालों को दी तो सभी थाना आए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। हरला पुलिस महेशपुर में शव की काफी खोजबीन की, लेकन सिर्फ वहां खून के धब्बे मिले। काफी खोजबीन के बाद शव कुलिंग पौंड एक नंबर के पास झाडि़यों में छिपाकर रखा मिला जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। अब पुलिस मृतक के भांजे से पूछताछ कर रही है।

Posted By: Inextlive