- खेत में गई थी चारा काटने, पड़ी मिली बॉडी

- गैंग रेप के बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या

Meerut : हस्तिनापुर में एक छात्रा का गैंग रेप के बाद उसकी ही चुन्नी से मर्डर कर दिया गया। छात्रा खेतों में चारा काटने गए थी। रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसकी बॉडी खेज में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एसपी देहात ने मामले की जानकारी ली। साथ ही कातिलों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

यह था मामला

नंगली गजरौली गांव में तेज सिंह का परिवार रहता है। तेज सिंह की बेटी बबली उर्फ ज्योति दसवीं की छात्रा थी। बबली गुरुवार को खेतों में चारा लेने के लिए गई थी। शाम तक वह ना चारा लेकर आई ना ही उसका कुछ पता चला। परिवार वाले उसको खोजने के लिए खेतों में गए। जहां खेत के अंदर उसकी बॉडी पड़ी हुई थी। बबली की हत्या उसकी खुद की चुन्नी से गला घोटकर की गई थी। माना जा रहा है कि छात्रा के साथ पहले गैंग रेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया था।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

छात्रा की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसमें गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और एसपी देहात ने इसकी जानकारी ली। इसके बाद कत्ल के आरोपियों की तलाश को आसपास जांच पड़ताल की गई। लेकिन रात में पुलिस के हत्थे कुछ खास नहीं चढ़ा। परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया।

Posted By: Inextlive