ALLAHABAD: बहरिया थाना क्षेत्र के फाजिलाबाद गांव में कई माह पूर्व हुई बारह साल के बच्चे की हत्या करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने बालक के साथ कुकर्म के बाद हत्या किया था। घटना का खुलासा न हो सके इसलिए हत्यारों ने मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को तालाब में फेंक दिया था।

कुकर्म करने की नीयत थी

एसएसपी नितिन तिवारी ने शुक्रवार को पकड़े गए बदमाश को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि बहरिया थाना क्षेत्र के चकिया धमौर गांव के रहने वाला रमाशंकर गुप्ता का बेटा अर्जुन संदिग्ध था। वह गांव में पहले भी कई घरों में कूद चुका था। पुलिस उस पर निगाह रख रही थी। साक्ष्य मिलने पर अर्जुन को गिरफ्तार किया गया तो बच्चे की हत्या का राज खुल गया। शातिर अर्जुन बच्चे को बहलाकर तालाब के पास ले गया था। उसने बालक को धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा चीखकर रोने लगा तो उसने मुंह दबाकर हत्या कर दी। लाश को तालाब में फेंक दिया ताकि डूबने से मौत लगे। जांच में जुटे बहरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा जा रहा है। अर्जुन पर पहले भी छेड़खानी आदि के मामले दर्ज हैं।

Posted By: Inextlive