-इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी का मेंबर बताया था

-पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, शुरू हुई जांच पड़ताल

DEHRADUN : जालसाजों ने म्युच्वल फंड के नाम पर एक को लाखों की चपत लगा दी। मामला नेहरू कॉलोनी थाना एरिया का है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जमा करवाए थे तीस लाख

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी रिटायर्ड ऑफिसर मनमोहन नाथ पुत्र दीवान पीतांबर नाथ निवासी डिफेंस कॉलोनी का संपर्क वर्ष ख्008 में ओम शर्मा निवासी दिल्ली, हिमांशु परमार उर्फ विक्की धवन निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), इतिका शर्मा उर्फ अंकिता, प्रकाश चंद्रपाल व राजेश सिंह से हुआ। सभी ने खुद को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के मेंबर बताते हुए म्युच्वल फंड में तीस लाख रुपए जमा करवाए। कुछ समय पूर्व जब उन्होंने फिर से रुपए निकालने का प्रयास किया तो सभी ने उन्हें किसी भी तरह के म्युच्वल फंड में पैसे लगाने की बात को नकार दिया।

Posted By: Inextlive