कहते हैं बच्‍चों को डर बहुत लगता है उन्‍हें नीद भी बहुत आती है और भूख लगने पर रोते भी हैं पर एक ऐसी लड़की है जो जिसे ना दर्द होता है। उसे भूख भी नहीं लगती है और ना ही वो रोती है। यह बच्‍ची अपने आप में बहुत अनोखी है। दरअसल यह बच्‍ची एक ऐसी बीमारी से पीडि़त है जो अरबों मे से किसी एक को ही होती है।


बायॉनिक से पीडि़त है आलीवियाडॉक्टरों ने अलीविया को बायॉनिक से पीडि़त बताया हैं। उसकी मम्मी उसे मेड ऑफ स्टील का टैग दे चुकी हैं। अलीविया को भूख नहीं लगती है। वह सोती भी बहुत कम है। तीन दिनों में वह बहुत मुश्किल से एक ही बार सोती है। डॉक्टर्स बताते हैं कि अलीविया को क्रोमोसोम 6 डिलीशन डिसऑर्डर है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह पूरी दुनिया में इकलौती ऐसी शख्स है जिसमें इस डिसऑर्डर के तीन लक्षण एक साथ मिले हैं। अलीविया की मम्मी कहती हैं कि इस डिसऑर्डर का मतलब है डर का खत्म हो जाना। दुनिया मे इकलौती बच्ची है इस बीमारी से पीडि़त
अलीविया की मां कहती है एक बार वह कार के नीचे आ गई और कार उसे दूरतक घसीटते हुए ले गई। मैं और मेरे दूसरे बच्चे डर गए थे बुरी तरह से डर गए पर कुछ ही देर में अलीविया उठ खड़ी हुई। उसने कहा ये क्या हो रहा है। उसे बिल्कुल भी दर्द महसूस नहीं हुआ। अलीविया की ममी बताती हैं कि जब से वह कुछ महीनों की ही थी तबसे ही उसे ये डिसऑर्डर है। वह कभी नहीं रोती थी। उसे नींद नहीं आती थी या बहुत कम समय के लिए सोती थी। जब तक वह 4 साल की नहीं हुई उसके बाल भी अच्छी तरह से नहीं बढ़े। उसे खाना बिल्कुल पसंद नहीं। वह सिर्फ मिल्क शेक्स पीती थी और बहुत जिद करने पर चिकन नूडल्स।

Posted By: Prabha Punj Mishra