-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में तीन दिवसीय नैक मूल्यांकन कार्य का इंस्पेक्शन शुरू, चमचमा उठा कैंपस

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का नैक पीयर टीम की ओर से मूल्यांकन कार्य सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व वीसी रीवां तथा हिमाचल यूनिवर्सिटी प्रो। एडीएन वाजपेयी के नेतृत्व में सुबह नैक पीयर टीम विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंची। विद्यापीठ के वीसी प्रो। टीएन सिंह ने टीम का वेलकम किया। इस दौरान उन्होंने पावर प्वाइंट से यूनिवर्सिटी की स्थापना से वर्तमान काल के ऐतिहासिक एवं विकासात्मक सन्दभरें को प्रस्तुत किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के मानविकी, समाज विज्ञान, समाजकार्य, वाणिज्य, विधि, विज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र के संकायाध्यक्षों द्वारा संकाय का वृत्त पावर प्वाइंट के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पीयर टीम के सदस्यों ने भगवान दास केन्द्रीय पुस्तकालय का अवलोकन व निरीक्षण किया।

दो ग्रुप में बंटकर इंस्पेशन

लाइब्रेरी इंस्पेक्शन के बाद पीयर टीम दो ग्रुप 'ए' एवं 'बी' में बंट गई। 'ए' टीम में नैक पीयर टीम के अध्यक्ष प्रो। एडीएन वाजपेयी, प्रो। मांडवी सिंह एवं प्रो। सत्यनारायण चक्रवर्ती सम्मिलित रहे। इस टीम ने हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं इतिहास विभागों की प्रस्तुति का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। 'ए' टीम का विश्वविद्यालय की ओर से संयोजन प्रो। मंजुला चतुर्वेदी ने किया। टीम 'बी' ने मंचकला, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग के पावर प्वाइंट प्रस्तुति का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। 'बी' टीम में नैक पीयर टीम के समन्वयक प्रो। वी। विजय कुमार, प्रो। शीला प्रसाद एवं प्रो। केए रवीश सम्मिलित रहे। 'बी' टीम का विश्वविद्यालय की ओर से संयोजन विश्वविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी। के समन्वयक प्रो। केएस जायसवाल द्वारा किया गया।

नैक पीयर टीम ने यूनिवर्सिटी के प्रशासन, सम्बद्धता एवं वित्त विभागों का भी इंस्पेक्शन कर अधिकारियों से बात की। सांस्कृतिक संध्या का भी नैक पीयर टीम ने जायजा लिया। सांस्कृतिक संध्या में नैक पीयर टीम के सदस्य, यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो। टीएन सिंह, आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो। केएस जायसवाल, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, वित्त अधिकारी, कुलसचिव साहब लाल मौर्य सम्मिलित रहे। वेलकम प्रो। मंजुला चतुर्वेदी, थैंक्स गांधी अध्ययनपीठ के निदेशक प्रो। आरपी द्विवेदी ने दिया।

आज यहां जाएगी नैक टीम

नैक पीयर टीम 25 सितम्बर की सुबह आठ बजे से विभागों का मूल्यांकन एवं निरीक्षण कार्य करेगी। प्रो। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 'ए' टीम द्वारा वाणिज्य, शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, समाजकार्य, कम्प्यूटर विज्ञान, सांख्यिकी एवं गणित विभागों का मूल्यांकन होगा तथा 'बी' टीम द्वारा गांधी अध्ययनपीठ, विधि, मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान, फाइन आर्ट्स, उर्दू, दर्शन, पत्रकारिता विभागों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया जाएगा।

Posted By: Inextlive