- सीवर जाम हो जाने से एक सप्ताह से ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी

- दो दर्जन से अधिक घरों में परेशानी, सुनने को तैयार नहीं एडीए-नगर निगम

- सीवर जाम हो जाने से एक सप्ताह से ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी

- दो दर्जन से अधिक घरों में परेशानी, सुनने को तैयार नहीं एडीए-नगर निगम

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: पब्लिक की परेशानियों का अंत नहीं है। एक से निपटे तो दूसरी सामने आकर खड़ी हो जाती है। शहर के नीम सराय एडीए कालोनी के यही हालात हैं। पिछले एक सप्ताह से यहां का सीवर जाम हो जाने से चारों ओर बदबू फैल रही है। जिससे लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा अब यह पानी नलों के जरिए घरों में भी जा रहा है, जिससे हालात ज्यादा बदतर हो गए हैं।

सैकड़ों लोगों की नहीं हो रही सुनवाई

सीवर जाम हो जाने से इलाके के दो दर्जन से अधिक घरों में दिक्कत बढ़ती जा रही है। सीवर जाम हो जाने से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर नालियों में बह रहा है। अब यह पानी नलों से सीधे घरों में पहुंचने लगा है। अगर समय रहते प्राब्लम दूर नहीं हुई तो इलाके में महामारी फैल सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं।

एडीए और नगर निगम के बीच बने फुटबाल

अपनी परेशानियों के समाधान के लिए किससे कहें यह स्थानीय लोगों के लिए बड़ा प्रश्न है। एडीए के अधिकारियों से शिकायत करने पर वह नगर निगम के पास जाने की सलाह देते हैं। उधर, नगर निगम के अधिकारी लगातार टालमटोल पर उतारू हैं। समाधान करने के बजाय पब्लिक को आश्वासन की घुट्टी पिलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना है कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो शासन प्रशासन से इसकी शिकायत करेंगे।

Posted By: Inextlive