- दूध-लावा खिलाया और भक्तों ने खाया खीर

PATNA CITY : नागपंचमी पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। श्री गुरु गो¨वद सिंह पथ स्थित श्री तिलेश्वर नाथ शिवमंदिर में नाग दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नाग देवता को श्रद्धालुओं ने दूध-लावा खिलाया। घरों में भी लोगों ने नागपंचमी का पर्व विधि-विधान से मनाया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने ढंग से पूजा-अर्चना कर शिव की आराधना की। गेहूं और चने की घुघनी, पूड़ी, खीर व सेवई बनाई गई।

नाग पंचमी के मौके पर सैकड़ों श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर नदी के किनारे शिव¨लगों पर जलाभिषेक किया। शाम में नागदेवता का दर्शन कर सफल जीवन की कामना की। धार्मिक व आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार नाग पूजन की परंपरा आदि काल से है। नाग पूजन से कारोबार में उन्नति होती है।

धार्मिक ग्रंथों के ज्ञाता पंडित गंगाधर मिश्र ने बताया कि नाग पूजन करने से वंश वृद्घि तथा नागयोनि में गये पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। नाग देवता का पूजन करने से अनिष्ट नाग दोष, काल सर्प दोष के कष्ट भी मिट जाते हैं।

Posted By: Inextlive