विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' का काम पूरा हो चुका है। विपुल शाह के निर्देशन में बनी 'नमस्ते इंग्लैंड' की मुख्य भूमिकाओं में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं जो अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' के बाद अब एक साथ काम कर रहे हैं। विपुल शाह की पार्टी में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस अंदाज में नजर आए।


मुंबई (ब्यूरो)। इस साल रिलीज होने वाली दो फिल्मों की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। ये फिल्में हैं विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' और आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो'। विपुल शाह के निर्देशन में बनी 'नमस्ते इंग्लैंड' की मुख्य भूमिकाओं में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं, जो अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' के बाद अब एक साथ काम कर रहे हैं। 

फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद विपुल शाह की ओर से यूनिट के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें टीम के साथ साथ बोनी कपूर, सतीश कौशिक समेत कई दूसरे मेहमान पहुंचे। दूसरी ओर, अमेरिका में चल रहा शाह रुख खान की फिल्म 'जीरो' का शूट पूरा हो चुका है। 

शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर इस शेड्यूल के पूरा होने की खबर देते हुए फिल्म की टीम को शुक्रिया कहा। अमेरिका के अंतरिक्ष केंद्र नासा में फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़े कई हिस्से फिल्माए गए हैं। 

शाहरुख खान के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और आर माधवन हैं। माधवन ने पहली बार शाह रुख खान के साथ किसी फिल्म में काम किया है। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: निर्माण क्षेत्र में आईं मल्लिका, बनाएंगी टीवी सीरीज Posted By: Swati Pandey