आज भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनार्इ जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कुछ इस तरह से याद किया है।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत के प्रथम राष्ट्रपतिडॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की आज जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए नमन किया। पीएम मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अप्रतिम प्रतिभा के धनी एवं सादा जीवन-उच्च विचार के प्रतीक राजेंद्र बाबू देशवासियों के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे।
26 जनवरी 1950 को बने थे राष्ट्रपति
राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार राज्य के सिवान में हुआ था। राजेंद्र प्रसाद पढ़ाई में काफी तेज थे। शिक्षकों व छात्रों के बीच यह हमेशा एक अच्छे और समझदार छात्र के रूप में पहचाने जाते थे। इन्होंने कानून में डाक्टरेट भी किया था। देश की आजादी के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद यह 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे थे।

94 साल की उम्र में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन

 

Posted By: Shweta Mishra