गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के प्रचार का आज अंत‍िम द‍िन हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गढ़ में जनता का द‍िल जीतने के ल‍िए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। आज उनकी 'सी-प्लेन' स्‍ट्रेटजी काफी चर्चा में हैं। खास बात तो यह है क‍ि आज नरेंद्र मोदी यहां एक ऐसा काम करेंगे जो शायद अभी तक देश के क‍िसी पीएम ने यहां नहीं क‍िया है। आइए जानें आज उनकी अंत‍िम द‍िन की इस स्‍ट्रेटजी के बारे में...


धरोई बांध तक सी-प्लेनअहमदाबाद में आज रोड-शो की इजाजत नहीं मिलने पर भी पीएम मोदी छाए रहेंगे। उन्हें आज यहां अंबाजी मंदिर में का दर्शन करना है। पीएम आज साबरमती नदी से मेहसाना जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन की यात्रा करेंगे। सी-प्लेन की खासियतइसकी खासियत यह होती है कि यह हवाई अड्डे के साथ ही समुद्र यानी कि दोनों जगहों पर उड़ान भरने और उतरने वाला होता है। देश के जिन हिस्सो में हवाई जहाजों की सुविधा नहीं होती है वहां के लिए ये सी-प्लेन बेस्ट होते हैं। भारत के इतिहास में दर्ज आज साबरमती में पहली बार सी-प्लेन उ़ड़ान भरकर भारत के इतिहास में दर्ज हो जाएगा। बतादें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2015 में पानी पर जहाज उतारने का ऐलान किया था। आज उनका कहा सच साबित हो गया है।

जानें क्यों आज अंतिम दिन गुजरात के इन दो बड़े मंदिरों में मत्था टेकेंगे PM मोदी और राहुल गांधी

Posted By: Shweta Mishra