युगांतर भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती

>RANCHI: गंगा के साथ ही दामोदर नदी के लिए भी अभियान चलाकर इसे पुनर्जीवित किया जाएगा। अक्टूबर ख्0क्म् तक गंगा की निर्मलता के पहले चरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। ये बातें केंद्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कहीं। वह रांची में शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.उमा भारती ने कहा कि गंगा के साथ ही अन्य नदियों की भी साफ-सफाई कराकर उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास सरकार कर रही है। लेकिन, इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। रांची से सटे सिदरौल में हुए प्रोग्राम में उमा भारती के अलावा जल पुरुष राजेन्द्र सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, पद्मश्री एसई हसनैन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ ही जानेमाने पर्यावरणविद् व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

निगम के डिप्टी सीईओ पर वारंट

ख्0क्फ् के कैश फॉर वोट मामला

ख्0क्फ् में रांची नगर निगम के मेयर चुनाव के दौरान लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस से ख्क्.90 लाख रुपए बरामदगी मामले में गवाह तत्कालीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी (वर्तमान नगर निगम के डिप्टी सीईओ) ज्ञानेंद्र कुमार और एक अन्य सरकारी कर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ निगरानी के विशेष न्यायाधीश मो शाकिर की अदालत ने वारंट जारी किया है। अदालत से बार-बार समन के बाद भी दोनों गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे। राजधानी में पदस्थापित होने के बाद ये लोग गवाही नहीं दे रहे है। सात अप्रैल ख्0क्फ् को इस मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 9ख् के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मेयर प्रत्याशी रमा खलखो स्हित निरंजन शर्मा और सुधीर कुमार साहू को आरोपी बनाया गया है। होटल से पुलिस को रमा खलखो की चुनाव सामग्री रुपए के साथ बरामद हुई थी।

Posted By: Inextlive