MEERUT नौचंदी मेला में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में जिला विज्ञान क्लब ने आमजन को विज्ञान के चमत्कारों से रुबरु करवाया। इस दौरान आविद ने जैविक खाद बनाने का तरीका बताया। आविद ने बताया कि जैविक खाद के बने बुरुकुलों का बागवानी में उपयोग करने के तरीके भी समझाए.इसके साथ ही डॉ। एके शुक्ला एवं डॉ। सुषमा और डॉ। डीके पाल ने मेले में आई बालिकाओं को विज्ञान संबंधित विभिन्न सवालों के जवाब दिए। जिसके बाद विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने विज्ञान के विभिन्न चमत्कार के विषय में विभिन्न तरह की जानकारियां दीं। दीपक शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी क्क् मई तक ही चलेगी। इस अवसर पर मतीन अंसारी, मनोज कुमार माला सिंह, गीता सचदेवा, नेहा, शीतल, रोहिणी, मोनू, योगेश ने विज्ञान प्रदर्शनी में आने वालों को जागरुक किया। प्रदर्शनी में अजरम और मनीष का विशेष सहयोग रहा।

Posted By: Inextlive