हिन्दी कैलेंडर के मुताबिक 8 अप्रैल को नव संवत्सर 2073 विक्रम संवत की शुरुआत हो रही है। नव संवत्सर की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से मानी जाती है। अगले नव संवत्सर की सत्ता शुक्र के पास रहेगी। नया साल नई खुशियां और जीवन में बदलाव भी लाता है। ग्रहों की चाल इस बदलाव के संकेत भी दे रही है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का कौन सी राशियों पर क्या-क्या होगा प्रभाव आइये देखते हैं...


वृषभ- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुक्र लग्नेश भी है अत: जबरदस्त राजयोग का सृजन होगा। यहां यह आपके पराक्रम में खूब वृद्धि कारक होगा। उच्च वर्ग का सहयोग मिलेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा पुरुषों को स्त्रियों से और स्त्रियों को पुरुषों से बहुत सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में भी वृद्धि होगी और परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा।कर्क- इस राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन अष्टम आय और सुख योग का सृजन वाला है, जिसके कारण पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शारीरिक कष्ट भी होगा। पेट के निचले हिस्से या जननेन्द्रियों में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कन्या-
आपके भाग्य पक्ष बहुत ही मजबूत हो जायेगा। इस समय आपको अपने भाग्य की अपेक्षा कर्मों पर अधिक विश्वास करना होगा। आय में बहुत कमी होने की संभवाना बनेगी तथा खर्च बहुत अधिक होगा। इस समय आप कुछ अनावश्यक खर्च भी करेंगे।


वृश्चिक-
इस राशि के जातकों के लिए मां के स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न कर सकता है या परिस्थिति वश मां से या अपने घर से दूरी बन सकती है। परन्तु इसके अलावा यह अन्य मामलों में बेहद सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से सम्बंधित कार्य संपन्न होने का योग बनेगा। मकर- इस राशि वालों के लिए शुक्र अभी बेहद सहयोगी बने हुए हैं, इसके परिणाम स्वरूप आय में खूब वृद्धि होगी। वाणी ओजस्वी और प्रभावशाली रहेगी तथा इस समय आप अपनी वाक्पटुता के बल पर अपने बहुत से काम निकालने में समर्थ होंगे। कार्य-व्यापार के लिए बेहद उपयुक्त समय है।मीन- इस राशि वालों के लिए यह गोचर परिवर्तन व्यक्तिगत प्रसन्नता के लिए, घूमने-फिरने के लिए तथा मौज-मस्ती के लिए खूब सुन्दर है। लेकिन मौज-मस्ती के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता भी पड़ेगी। शत्रु परास्त होंगे।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra