-विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया प्रदर्शन

MADHEPURA/PATNA : सिंहेश्वर-सुपौल स्टेट हाईवे पर रविवार को जाप युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार यादव को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें पहले सिंहेश्वर पीएचसी, फिर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें गंभीर अवस्था में बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान आशीष ने बताया कि कवियाही निवासी विवेक यादव घर से बुलाकर ले गया था।

बुलेट सवार ने मारी गोली

गैस गोदाम से पहले किसी ने पीछे से गोली मार दी। जख्मी की पत्नी डेजी देवी व मां उषा देवी ने बताया कि घर पर आशीष की किसी से फोन पर आधे घंटे तक तीखी बहस हुई थी। काले रंग की बाइक से विवेक उन्हें बुलाकर ले गया। बुलेट सवार ने आशीष को पीछे से गोली मार दी। थानाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि 1 नामजद व 2 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Posted By: Inextlive